THE SPAN PROPERTIES (A Complete Real Estate Solutions)
 
प्रतियोगिता के नियम

1.यह प्रतियोगिता कार्यालय समय में सुविधानुसार करवाई जाएगी।

2.इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के केवल वही कर्मचारी भाग ले सकेंगे, जिनकी मातृभाषा गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, बंगला, उडिया, कोंकणी, असमिया और पूर्वांचल की कोई भाषा है, तथा जिनका हिन्दी का ज्ञान बी.ए. अथवा इससे ऊँचे स्तर का नहीं है।

3. प्रतियोगिता में बैठने का कोई शुल्क नही होगा।

4. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबन्ध लिखना होगा।

क. जन सूचना अधिकार अधिनियम और इसका उपयोग।
ख. लोकपाल और भ्रष्टाचार को रोकने के उपाय।
ग. संचार क्रांति में हिन्दी की स्तिथि।


निबंध 100 अंको का होगा और उसका मूल्यांकन 1. भाषा 2. शैली 3. विचार तथा 4. सुलेख की दृष्टि से किया जाएगा जिनके लिए क्रमशः 35, 35, 25, 5 अंक पृथक-पृथक होंगे। निबंध लिखने के लिए डेढ घन्टे का समय दिया जाएगा।

5. क.) प्रतियोगिता केन्द्र केन्द्रीय सरकार के उन कार्यालयों, निगमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों आदि में रखे जा सकेंगे जहां इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की संख्या कम से कम 5 होगी और परिषद का शाखा मंत्री या वहां का कोई राजपत्रित या समकक्ष अधिकारी प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार इसे अपनी देख-रेख में करवाने का दायित्व संभालने को तैयार होगा।

ख.) प्रतियोगिता केन्द्र की स्थापना उपयुक्त आधार पर प्रतियोगी स्वयं भी कर सकेंगे। इसके लिए किसी राजपत्रित या समकक्ष अधिकारी की लिखित सहमति परिषद कार्यालय, नई दिल्ली को भेजनी होगी कि वे इस प्रतियोगिता को अपनी देख-रेख में करवाने को तैयार है।

6. 1.) इस प्रतियोगिता में लिखे गए निबंधों पर हिन्दी भाषी और हिन्दीतर भाषी क्षेत्रों के लिए 2001/-रू., 1501/- रू., तथा 1001/- रू. के क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय अखिल भारतीय पुरस्कार एवं प्रतीक अलग-अलग दिए जाएंगे। केवल तमिलनाडु स्थित केन्द्रों में से प्रथम स्थान पाने वाले प्रतियोगी को 551/- रू. तथा श्री अरूण गुप्त वैजयन्ती प्रदान की जाएगी। यह वैजयन्ती श्री शिव प्रकाश गुप्त जी ने अपने सुपुत्र श्री अरूण गुप्त की स्मृति में दी है।

2.) भाषा वर्ग पुरस्कारः- नियम 2. में उल्लिखित प्रत्येक भाषा में श्रेष्ठ निबंध लिखने वाले प्रतियोगी को 351/-रू. का एक भाषा वर्ग पुरस्कार दिया जाएगा। जिस भाषा वर्ग के प्रतियोगियों की संख्या पांच से कम होगी, उस भाषा वर्ग में यह पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। ऐसे सभी भाषा वर्गों के प्रतियोगियों को मिलाकर एक पुरस्कार दे दिया जाएगा।

3.) जिस भाषा वर्ग के 40 या इससे अधिक प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे उसमें हर 40 प्रतियोगियों पर, एक-एक प्रोत्साहन पुरस्कार 251-251 रू. का दिया जायेगा।

4.) किसी भी प्रतियोगी को एक से अधिक पुरस्कार इस प्रतियोगिता में नहीं दिया जा सकेगा। एक प्रतियोगी को केवल एक ही पुरस्कार अर्थात उच्चतम पुरस्कार मिल सकेगा।

7. अच्छे स्तर के सभी निबंधों पर प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतियोगी का निबंध अच्छे स्तर का माना जाएगा।

8. प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतियोगियों को अपना विवरण जैसे नाम, पदनाम, कार्यालय का पूरा पता, घर का पूरा पता तथा फोन न., मातृभाषा, हिन्दी की योग्यता आदि स्पष्ट व बड़े अक्षरों में परिषद कार्यालय के पास प्रतियोगिता केन्द्र के संचालक अथवा परिषद् के शाखा मंत्री के माध्यम से प्रतियोगिता की तारीख से 15 दिन पूर्व भिजवा देना होगा। देर से प्राप्त हुए नाम असाधारण स्थिति में ही स्वीकार किए जाएंगे।

9. निबंध लिखने के लिए लाइनदार फुलस्केप कागज जो शाखा या आयोजक द्वारा दिया जाएगा केवल उसी को प्रयुक्त करना होगा।

10. प्रतियोगिता आरम्भ होने से पूर्व केन्द्र संचालक यह देख लें कि प्रतियोगियों की उत्तर पुस्तिकाएं कोरी हैं और उन पर पहले से कुछ नहीं लिखा है। केन्द्र संचालक प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर यह प्रमाण-पत्र देंगे कि प्रतियोगी ने यह निबंध उनके सामने बैठकर लिखा है। प्रमाण-पत्र पर केन्द्र संचालक के हस्ताक्षर के साथ उनके नाम, पदनाम की मोहर भी होनी आवश्यक है।

11. प्रतियोगी अपनी उत्तर पुस्तिका पर अपना पूरा नाम और घर का पता, मातृभाषा, कार्यालय का नाम और पता, देवनागरी लिपि में साफ-साफ लिखेंगे ताकि पत्र व्यवहार में कोई कठिनाई न हो। उत्तर पुस्तिका में मातृभाषा अवश्य लिखें अन्यथा विचार नहीं किया जाएगा।

12. महिला प्रतियोगियों को अपने नाम के साथ कुमारी अथवा श्रीमती अवश्य लिखना होगा।

13. प्रतियोगिता के आरम्भ तथा समाप्ति के बारे में केन्द्र संचालक का आदेश सभी को मान्य होगा तथा प्रतियोगिता की समाप्ति पर सभी प्रतियोगी अपनी उत्तर पुस्तिकाएं केन्द्र संचालक को सौंपकर ही केन्द्र से बाहर जाएंगे।

14. केन्द्र संचालकों को प्रतियोगिता समाप्त होने पर उत्तर पुस्तिकाएं 24 घंटे के भीतर रजिस्टरी डाक से मोहर बन्द करके परिषद कार्यालय, नई दिल्ली को भेजनी होगी अन्यथा उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए डाक घर की निर्गम तिथि मान्य होगी।

15. प्रतियोगिता का परिणाम नवम्बर 2012 के अंतिम सप्ताह तक घोषित कर समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का प्रयत्न किया जाएगा। प्रतियोगिता केन्द्रों को यह परिणाम यथा समय भेजा जाएगा। प्रतियोगियों से मांग आने पर उन्हें भी परिणाम भेजा जा सकेगा।

16. प्रतियोगिता के परिणाम आदि के विषय में परिषद द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल का निर्णय अन्तिम होगा।

17. प्रतियोगिता के नियमों की व्याख्या करने, नियमों में संशोधन करने, पुरस्कारों की राशि को घटाने-बढ़ाने, उन्हें किस रुप में दिया जाए, आदि का निर्णय करने का परिषद को पूरा अधिकार होगा। उसके विरुद्ध किसी प्रकार की आपत्ति या अपील नहीं की जा सकेगी।

 
 
तार: 'हिन्दीपरिषद' दूरभाष -
केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद
एक्स. वाई. - 68, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली-110023

संख्या: 36/दि.प्र./24/
सेवा में,

          कार्यालय अध्यक्ष/शाखा मंत्री

दिनांक: 09.06.2012

विषयः वर्ष 2012-13 शक 1934-35 के दौरान परिषद द्वारा संचालित की जा रही हिन्दी के विभिन्न विषयों से संबंधित
           प्रतियोगिताओं के नियम।

आदरणीय महोदय,
           एतद् द्वारा कृपया वर्ष 2012-13 शक 1934-35 के दौरान परिषद द्वारा संचालित की जा रही हिन्दी के विभिन्न विषयों से संबंधित पांच प्रतियोगिताओं के नियम सादर प्राप्त करें। इन प्रतियोगिताओं का विवरण निम्नवर्णित हैं:--

क्र. प्रतियोगिता का नाम आयोजन तिथि/समय अवधि पुरस्कार
 1) 30वीं अखिल भारतीय विज्ञान तथा
तकनीकी विषयों पर हिन्दी लेख प्रतियोगिता
वर्ष 2012-13
दि. 01.12.2011 से 30.11.2012 तक
की अवधि में विज्ञान एवं तकनीकी
विषयों पर हिन्दी में मौलिक रूप से
लिखे गए लेख। (लेख भेजने की
अंतिम तिथि 15.01.2013)
1) अ0 भा0 प्रथम स्थान के लिए आचार्य सत्यन बोस पुरस्कार रु. 5001/-एवं प्रतीक
2) अ0भा0 द्वितीय पुरस्कार रु. 4001/-एवं प्रतीक
3) अ0भा0 तृतीय पुरस्कार रु. 3001/-एवं प्रतीक
4) महिला विशेष पुरस्कार रु. 2501/-एवं प्रतीक
5) हिन्दीत्तर भाषी विशेष रु. 2501/-एवं प्रतीक
 2) 43वीं हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता वर्ष
2012-13 (केवल हिन्दीत्तर भाषियों के लिए)
दिनांक 10 अक्तूबर, 2012 बुद्धवार
कार्यालय समय में सुविधानुसार।
हिन्दी भाषी तथा हिन्दीत्तर भाषी
क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रु.
2001/-रु., रू. 1501/-,
रु.1001/- के तीन नकद पुरस्कार, तमिलनाडु, विशेष पुरस्कार
रु. 551/- एवं प्रतीक, भाषा वर्ग एवं भाषा वर्ग प्रोत्साहन
पुरस्कार।
 3) अखिल भारतीय 47 वीं कंप्यूटर पर हिन्दी
टंकण तथा 45 वीं अखिल भारतीय हिन्दी
आशुलिपि प्रतियोगिता गति वर्ग 80, 100,
120, 160 शब्द प्रति मिनट तथा केवल
दिल्ली में उच्च गति की हिन्दी आशुलिपि
प्रतियोगिता गति वर्ग 180, 200, 220,
250 शब्द प्रति मिनट
दिल्ली में दि. 3 नवम्बर, 2012
शनिवार को तथा अन्य नगरों में
दिनांक 2-3 नवम्बर, 2012 शुक्रवार,
शनिवार।
हिन्दी टंकण के लिए रु. 2001/-, रु. 1501/-, रु. 1001/- के
तीन अखिल भारतीय पुरस्कार, महिला पुरस्कार, हिन्दीत्तर
भाषी प्रथम, 3 विशेष हिन्दीत्तर भाषी, राज्य एवं केन्द्र
पुरस्कार, वैजन्ती एवं पदक, हिन्दी आशुलिपि के लिए
रु.2001/-, रू.1501/-, रू.1001/- के तीन अखिल भारतीय
पुरस्कार तथा प्रत्येक गति के लिए गति वर्ग तथा
प्रोत्साहन पुरस्कार।
 4) 43वीं अखिल भारतीय हिन्दी टिप्पण एवं
प्रारूप लेखन प्रतियोगिता वर्ष 2012-13
दिनांक 17 अक्तूबर, 2012 बुद्धवार,
11.00 बजे पूर्वाह्न
हिन्दी भाषी और हिन्दीत्तर भाषी अलग-अलग रु.2001/-,
रू.1501/-, रू.1001/- के तीन अखिल भारतीय पुरस्कार तथा
प्रत्येक प्रतियोगिता केन्द्र के लिए केन्द्र स्तर पर
प्रतियोगियों की संख्या के अनुपात के अनुसार कुछ
प्रोत्साहन पुरस्कार।

उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतियोगियों की संख्या और नाम/मातृभाषा आदि का विवरण प्रत्येक प्रतियोगिता के नियमों में उल्लिखित अवधि तक केवल ऊपर लिखे पते पर परिषद के मुख्यालय को अवश्य भिजवा दें ताकि संबंधित प्रतियोगिता के प्रश्न-पत्र आपको समय पर भेजे जा सकें। आपसे आग्रह है कि अपने कार्यालय के अधिक से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करके इन्हें सफल बनाएं तथा इस प्रयोजनार्थ इन प्रतियोगिताओं के नियमों को अपने मंत्रालय/कार्यालय के अन्य विभागों/शाखाओं को पृष्ठांकित करें।

इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के केवल वही कर्मचारी भाग ले सकेंगे, जिनकी मातृभाषा गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, बंगला, उडिया, कोंकणी, असमिया और पूर्वांचल की कोई भाषा है, तथा जिनका हिन्दी का ज्ञान बी.ए. अथवा इससे ऊँचे स्तर का नहीं है।



भवदीय

प्रतियोगिता के नियमो को जानने के लिए यहाँ क्लिक करे :-

 

 
कॉपीराइट © केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद सभी अधिकार सुरक्षित